Indian Railways News => Topic started by eabhi200k on Oct 15, 2012 - 20:00:21 PM


Title - Slip railway officer killed by train - रेलवे अफसर की ट्रेन से कटकर मौत
Posted by : eabhi200k on Oct 15, 2012 - 20:00:21 PM

भोपाल। हबीबगंज रेलवे स्टेशन पर एक रेलवे अफसर की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब वह हबीबगंज-दाहोद पैसेंजर में सवार हो रहे थे। जीआरपी ने फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

 

रेलवे क्वार्टर, हबीबगंज निवासी 52 वर्षीय रविकांत पिता सूरज त्यागी सीएनडब्ल्यू भोपाल में बतौर ऑफिस सुप्रींटेंडेंट पदस्थ थे। पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह करीब पौने बारह बजे वह हबीबगंज से दाहोद की ओर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में सवार हो रहे थे।

 

इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि ट्रेन के पहिए उनके सीने पर से गुजर गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर जीआरपी हबीबगंज भी मौके पर पहुंच गई और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।