Indian Railways News => Topic started by irmafia on Aug 21, 2013 - 17:57:36 PM


Title - Reservation Counter, Unreserved, General Ticket, Bilaspur News - यात्रियों को मिलेगी यूटीएस सुविधा,
Posted by : irmafia on Aug 21, 2013 - 17:57:36 PM

बिलासपुर। डिवीजन के 10 उन छोटे रेलवे स्टेशनों के रिजर्वेशन काउंटर से अनरिजर्व टिकटें भी जारी होंगी। हर दिन समय विशेष पर जनरल टिकट कटाने वालों की भारी भीड़ होती है। यही वजह है कि काउंटरों के दोहरे उपयोग के निर्देश दिए गए हैं। यह भी तय कर दिया गया है कि किस समय कौन सी टिकट जारी होगी। नया निर्देश मंगलवार से लागू कर दिया गया।
अकलतरा, सक्ती, विश्रामपुर, बिजुरी, किरोड़ीमल नगर ये सभी स्टेशन ऐसे हैं, जहां सुबह 6 बजे से 9 बजे के बीच दो से अधिक पैसेंजर ट्रेनें गुजरती हैं। इसके चलते इस समय स्टेशन में जनरल टिकट लेने वालों की भारी भीड़ रहती है। एक काउंटर से टिकट जारी करने के चलते यात्रियों के बीच झगड़े की स्थिति बन जाती है। बिजुरी, बेलपहाड़ स्टेशन में पैसेंजर ट्रेनें दोपहर में पहुंचती हैं, लिहाजा यहां इस समय भीड़ ज्यादा रहती है।
रेल प्रशासन ने इस समस्या को दूर करने के लिए भीड़ के वक्त रिजर्वेशन काउंटर को यूटीएस यानी अनरिजर्व टिकट काउंटर के तौर पर उपयोग करने की योजना बनाई है। ऐसे में एक काउंटर के सामने लंबी कतार होती है, दूसरा (रिजर्वेशन) काउंटर सूना रहता है।