| Indian Railways News => | Topic started by nikhilndls on Jun 18, 2013 - 23:30:19 PM |
Title - refund to the passengers of railway, ambala, haryana - 1500 से ज्यादा यात्रियों की जर्नी पर लगा ब्रेPosted by : nikhilndls on Jun 18, 2013 - 23:30:19 PM |
|
|
अम्बाला. यमुना नदी के बढ़े जलस्तर की वजह से ठप हुए अम्बाला-सहारनपुर रेलमार्ग ने यात्रियों के लिए मुसीबत पैदा कर दी। रेलवे को कैंट से सहारनपुर जाने वाली कई ट्रेनें रद्द करनी पड़ी। स्टेशन पर सुबह से ही हजारों यात्री परेशान रहे। स्टेशन पर देर रात तक ऐसे हालात रहे। टिकट रिफंड करने के लिए रेलवे को मजबूरी में अलग से काउंटर खोलने पड़े। यात्रियों में रोष था कि उन्हें पूरा रिफंड क्यों नहीं दिया गया। स्थिति पर नियंत्रण के लिए कामर्शियल स्टाफ के अलावा आरपीएफ जवानों को तैनात किया गया। रिफंड कराने के लिए देर रात तक स्टेशन पर यात्रियों की कतारें लगी थी। |