Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Jul 17, 2013 - 12:01:11 PM


Title - REALITY CHECK: टिकट के लिए घंटों लाइन में रहते हैं यात्री, कर्मचारी करते हैं मौज
Posted by : nikhilndls on Jul 17, 2013 - 12:01:11 PM

कानपुर. स्टेशनों पर कर्मचारियों के नदारद रहने से यात्रियों को बहुत असुविधा होती है। टिकट के इंतजार में लोगों को घंटों लाइनों में खड़े रहना पड़ता है। इसके बावजूद भी टिकट कब मिलेगा, कोई नहीं जानता। यहां टिकट देने वाला कर्मचारी कब गायब हो जाए और कितनी देर बाद आए, यह कोई नहीं जानता। उसके इंतज़ार में घंटों तक खिड़की पर टिकट लेने वालों की लाइन बन जाती है। दैनिकभास्कर.कॉम  की टीम ने यात्रियों की इन परेशानियों के समझने के लिए स्टेशन पर स्थित टिकट काउंटर का रियलटी चेक किया।