Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Oct 15, 2012 - 21:00:28 PM


Title - Railway to introduce onboard shopping facility in shatabdi - शताब्दी में लें शॉपिंग का मजा
Posted by : puneetmafia on Oct 15, 2012 - 21:00:28 PM

नई दिल्ली। लंबी दूरी की शताब्दी ट्रेनों के सफर को सुहाना बनाने के लिए रेलवे ने ट्रेन में ही यात्रियों को लग्जरी उत्पादों की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।

रेलवे एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शताब्दी ट्रेन की एग्जक्यूटिव क्लास और चेयर कारों में परप्यूम, स्किनकेयर प्रोडक्ट्स, हैंडबैग, घड़ियां और उत्कृष्ट जेवरात तथा तोहफे में दी जानी वाली चीजें भी उपलब्ध होंगी। अधिकारी ने बताया कि चॉकलेट प्रेमियों के लिए भी कई स्वादिष्ट उत्पाद पेश किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि शताब्दी ट्रेनों में एक महीने के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तहत एक कंपनी को सुविधा मुहैया कराने की जिम्मेदारी दी गई है। इसकी शुरुआत भोपाल शताब्दी से होगी।

इससे मिली प्रतिक्रिया के आधार पर इसे अन्य शताब्दी ट्रेनों में लागू करने का निर्णय लिया जाएगा।

अधिकारी ने बताया कि समझौते के अनुसार, कंपनी को दो लाख रुपये की सिक्युरिटी और लाभ का 12 प्रतिशत रेलवे को देना होगा। उन्होंने कहा किच्अच्छी प्रतिक्रिया मिलने के बाद ही रेलवे दीर्घकालीन आधार पर ट्रॉली सेवा को अन्य ट्रेनों में लागू करेगी। प्रत्येक शताब्दी ट्रेन में दो ट्रालियां होंगी। इस सेवा को लेकर कंपनियों को चुनने के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कली जाएगी।

इसके साथ ही रेलवे शताब्दी ट्रेनों में यात्रियों के लिए मनोरंजन की सुविधा शुरू करने की योजना भी बना रही है। इसके तहत यात्री सीधे सेटेलाइट के जरिये सिनेमा और सीरियल देख सकेंगे। अधिकारी का कहना था कि ट्रेन में सफाई को भी बेहतर बनाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि हमारा लक्ष्य यात्रियों को ट्रेनों में बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है ताकि उनका सफर सुहाना हो जाए।