Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Aug 02, 2013 - 15:59:59 PM


Title - Railway Ticket Booking Mobile Ticket Booking SMS Without Internet Jamshedpur
Posted by : riteshexpert on Aug 02, 2013 - 15:59:59 PM

जमशेदपुर। मोबाइल से रेलवे टिकट बुक करने के साथ अब यात्रियों को एक नई सुविधा मिलेगी। बिना इंटरनेट वाले मोबाइल से भी टिकट बुक करवा सकेंगे। इसके लिए जरूरी नहीं कि यात्री के पास स्मार्ट फोन हो। सामान्य मोबाइल फोन पर भी यह सुविधा मिल जाएगी। हालांकि, इस सेवा के लिए एयरटेल की सिम जरूरी है। भुगतान एयरटेल मनी के माध्यम से होगा।

एसएमएस प्रभार की जरूरत नहीं

मोबाइल कंपनी एयरटेल के अधिकारियों का कहना है यह सेवा मोबाइल उपकरणों पर कार्य करेगी। इसके लिए किसी तरह के डाटा या एसएमएस प्रभार की जरूरत नहीं है। यूएसएसडी (अनस्क्चर्ड सप्लीमेंट्री सर्विस डाटा) प्रौद्योगिकी के माध्यम से टिकट बुक होगा।

ऐसे करें टिकट बुक

: एयरटेल सिम वाले मोबाइल से *४००प्त टाइप करें। इसके बाद एयरटेल मनी एक्सप्रेस के लिए पंजीयन करें। : एयरटेल मनी आउटलेट पर जाकर या एयरटेल वेबसाइट पर ऑनलाइन एयरटेल मनी अकाउंट में रुपए डाल दें। : रेल टिकट बुकिंग शुरू करने के लिए *४००प्त पर बुक टिकट के विकल्प को चुनें। इसके बाद आगे की प्रक्रिया मोबाइल पर आएगी। इसमें यात्री को यात्रा की तारीख, यात्रियों के नाम, उम्र आदि डालना होगा। बाद में एयरटेल मनी एकाउंट से रुपए जमा होंगे। टिकट बनने के बाद यात्री को मोबाइल पर मैसेज आ जाएगा।

आईआरसीटीसी में पंजीयन जरूरी

: सेवा का उपयोग करने के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) में पंजीयन होना जरूरी है। यदि पंजीयन नहीं है, तो आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर यूजर आईडी बनाएं और मोबाइल रजिस्टर्ड करवाएं। : यह टिकट सुबह 8 से दोपहर 12 और रात 11.30 से 12.30 बजे तक नहीं बन सकेंगे। तत्काल के टिकट इस सेवा से नहीं बनेंगे।

यात्री सुविधा बढ़ाने के लिए किया गया है करार

॥ साउथ ईस्टर्न रेलवे में भी उपभोक्ता इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए आईआरसीटीसी से करार किया गया है। यात्रियों को ज्यादा सुविधा देने के उद्देश्य से ही बिना स्मार्ट फोन वाले मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए यह सुविधा शुरु की गई है। ॥ जया वर्मा सिन्हा, मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (कैटरिंग एंड पैसेंजर सर्विस) दक्षिण पूर्व रेलवे