Indian Railways News => Topic started by AllIsWell on Jul 02, 2013 - 03:00:43 AM


Title - Railway terminal, Jodhpur, Rajasthan, News - भगत की कोठी को रेलवे टर्मिनल के रूप में विकसित करने की
Posted by : AllIsWell on Jul 02, 2013 - 03:00:43 AM

जोधपुर। शहर के उपनगरीय स्टेशन भगत की कोठी को रेलवे ने टर्मिनल के रूप में विकसित करने की तैयारी शुरू कर दी है। पिछले छह महीने से दक्षिण की ओर चलने वाली चार ट्रेनों का संचालन यहीं से हो रहा है। रानीखेत एक्सप्रेस भी भगत की कोठी से शुरू की गई।
अब चार नई ट्रेनों को भी यहीं से चलाना तय किया गया है। हालांकि इनकी तारीख तय नहीं की गई है, लेकिन संभवतया जुलाई में ही ऐसा हो जाएगा। इस तरह कुल नौ ट्रेनों का संचालन यहां से होने लगेगा। रेलवे ने यहां दो व तीन नंबर प्लेटफॉर्म तैयार कर दिया है। स्टेशन के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया को नए सिरे से तैयार करने का प्रस्ताव जयपुर मुख्यालय को भेज दिया गया है।
इसलिए पड़ी जरूरत सिटी रेलवे स्टेशन पर वर्तमान में पांच प्लेटफॉर्म हैं। ट्रेनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्लेटफॉर्म खाली नहीं होने से ट्रेनों को जोधपुर के बाहर रोके रखना पड़ता है। सिटी स्टेशन पर दबाव कम करने के लिए बैंगलुरु, यशवंतपुर, बांद्रा रानीखेत व पुणे एक्सप्रेस जैसी साप्ताहिक ट्रेनों को भगत की कोठी से चलाया जा रहा है।
अब बिलासपुर, विशाखापट्टनम, कामाख्या व अहमदाबाद एक्सप्रेस का संचालन भी भगत की कोठी से होगा। मंडल रेल प्रबंधक राजेंद्र जैन ने बताया कि भगत की कोठी के बाहर सिस्टम बेहतर बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा हुआ है। नक्शा आदि पास होने पर पार्किंग व यात्रियों के आवागमन की सुविधा बढ़ जाएगी।
यह होगा फायदा भगत की कोठी स्टेशन पर ट्रेनें बढऩे से शहर के विस्तार को फायदा मिलेगा। पाली रोड, कुड़ी भगतासनी, रातानाडा, एयरफोर्स, झालामंड, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, प्रतापनगर, शास्त्रीनगर व बासनी इंडस्ट्रियल एरिया फस्र्ट व सैकंड जैसे एरिया इससे नजदीक होने के कारण हजारों लोगों को सिटी स्टेशन जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
डीजल शेड से भी एंट्री खुले तो अच्छा भगत की कोठी रेलवे स्टेशन शहर की दो प्रमुख सड़कों के बीच बना है। एक तरफ राष्ट्रीय राजमार्ग 65 पाली रोड है तो दूसरी तरफ डीजल शेड रोड है जो एम्स के रास्ते बाड़मेर व जैसलमेर की सड़कों को जोड़ती है। डीजल शेड रोड पर सैकंड एंट्री विकसित हो तो आधे शहर के लोगों को फायदा मिल सकता है। रिटायर्ड गार्ड बाघसिंह चौधरी का कहना है कि भगत की कोठी स्टेशन व डीजल शेड रोड के बीच पर्याप्त जमीन उपलब्ध है।
प्लानिंग : भगत की कोठी को टर्मिनल स्टेशन बनाने की तैयारी 
ऑपरेशन : अब कुल नौ ट्रेनों का संचालन इस स्टेशन से होगा 
इंपैक्ट : सिटी स्टेशन सहित हार्टलाइन पर दबाव कम होगा