| Indian Railways News => | Topic started by nikhilndls on Aug 07, 2013 - 15:59:15 PM |
Title - Railway station scan every vehicle arrives Rajasthan Ajmer NewsPosted by : nikhilndls on Aug 07, 2013 - 15:59:15 PM |
|
|
अजमेर।देशभर में बढ़ती आतंकी गतिविधियों के मद्देनजर अजमेर के रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा हाइटेक कर दी गई है। दूतावास, संसद भवन, राष्ट्रपति भवन, सेना की चैक पोस्ट और मेट्रो स्टेशनों सहित देशभर में कई बड़ी जगहों की तरह यहां के रेलवे स्टेशन पर भी बैक स्केटर एक्स-रे स्कैनर लगाया गया है। अब स्टेशन पर आने-जाने वाला हर वाहन स्कैन होगा। पार्किंग में लगे 2 हाई पॉवर नाइट विजन सीसी टीवी कैमरों से चौबीस घंटे पार्किंग व आसपास के क्षेत्र में कड़ी निगरानी रखी जाएगी। वाहनों की नंबर प्लेट व चालक के फोटो का रिकार्ड रखा जाएगा। संभाग में यह पहला रेलवे स्टेशन है जहां ऐसा हाइटेक सिस्टम लगाया गया है। |