Indian Railways News => Topic started by greatindian on Sep 17, 2013 - 16:00:04 PM


Title - Railway station escalator ready - रेलवे स्टेशन पर एस्केलेटर तैयार -Patrika.com
Posted by : greatindian on Sep 17, 2013 - 16:00:04 PM

अहमदाबाद।अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर एस्केलेटर (स्वचालित सीढ़ी) अब पूरी तरह से तैयार हो चुका है। फिलहाल एस्केलेटर का ट्रायल चल रहा है, वहीं शेल्टर के रंगरोगन का काम जारी है।

मंडल रेल प्रबंधक आलोककुमार तिवारी समेत वरिष्ठ अधिकारी भी एस्केलेटर का ट्रायल ले चुके हैं। एस्केलेटर के पूरी तरह से दुरूस्त होने का प्रमाणपत्र मिलने के बाद 18 सितम्बर को एस्केलेटर का उद्घाटन होने की संभावना है। यह एस्केलेटर प्रारंभ होने से विशेष तौर पर महिला, बुजुर्ग और विकलांगों को आसानी रहेगी।

ये एस्केलेटर अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म एक की ओर से आरएमएस के निकट चढ़ने-उतरने के लिए लगाए गए हैं एक एस्केलेटर से यात्री चढ़ सकेंगे और दूसरे एस्केलेटर से यात्री दूसरे प्लेटफार्म से कालूपुर की तरफ उतर भी सकेंगे। इन एस्केलेटर से महिला, बुजुर्ग और विकलांग यात्रियों को काफी आसानी रहेगी। कालूपुर की तरफ से आने वाले यात्रियों की संख्या खासी होती है। यात्री ऑटोरिक्शा या किसी भी वाहन से उतरकर एस्केलेटेर के जरिए सीधे प्लेटफार्म पर जा सकेंगे।

अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन दो सौ से ज्यादा ट्रेनों की आवाजाही होती है। ये एस्केलेटर मॉल्स में लगाए जाने वाले एस्केलेटर की तुलना में चौड़े हैं, ताकि यात्री अच्छी तरह से एस्केलेटर की सीढियों पर खड़े रह सकें। इससे उनके सीढियों से लड़खड़ाने या गिरने की संभावना कम रहती है।

वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी जितेन्द्र जयंत ने बताया कि एस्केलेटर का काम पूरा हो गया है। शेल्टर और एक्सेलेटर का रंगरोगन का काम चल रहा है। प्रमाणपत्र मिलने के बाद एस्केलेटर शुरू कर दिया है। संभवत: 18 से इसे शुरू कर दिया जाएगा।