| Railway, Crime, Ticket Cancelled, Bilaspur, Chhatisgarh - पार्सलवालों की चली तो बम भी चढ़ा दें ट्रेन by irmafia on 30 July, 2013 - 06:01 PM | ||
|---|---|---|
irmafia | Railway, Crime, Ticket Cancelled, Bilaspur, Chhatisgarh - पार्सलवालों की चली तो बम भी चढ़ा दें ट्रेन on 30 July, 2013 - 06:01 PM | |
बिलासपुर. रेलवे पार्सल विभाग के कर्मचारी नियमों को ताक पर रखकर प्रतिबंधित सामानों की बुकिंग ले रहे हैं। इसका खुलासा शनिवार की सुबह तब हुआ जब डिवीजन के एसीएम ने पार्सल कार्यालय में छापामार कार्रवाई कर 43 नग बैटरी की बुकिंग रद्द कराई। ये बैटरियां वेनगंगा एक्सप्रेस में बिलासपुर से काचीगुड़ा भेजी जानी थी। रिचार्जेबल बैटरी को रेलवे ने ज्वलनशील पदार्थ की श्रेणी में रखा है, लिहाजा पार्सल ट्रेन में चढ़ने से पहले रोक ली गई। | ||