Indian Railways News => Topic started by irmafia on Aug 28, 2013 - 11:57:06 AM


Title - Railway Board says rail employee will get treatment in Ram Murti hospital
Posted by : irmafia on Aug 28, 2013 - 11:57:06 AM

बरेली : अब रेल कर्मचारियों को घायल होने पर सीधे श्री राममूर्ति अस्पताल में इलाज मिल सकेगा। अब रेलवे अस्पताल द्वारा रेफर करने की झंझट खत्म हो गई है। रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में स्वीकृति जारी कर दी है। सीनियर डीविजन मेडिकल अधिकारी वेद प्रकाश ने बताया कि रेलवे अस्पताल के डॉक्टर द्वारा रेफर करने के बाद ही रेल कर्मियों को राममूर्ति में अस्पताल में इलाज मिल पाता था। लेकिन रेलवे बोर्ड द्वारा जारी स्वीकृति में कहा गया है कि रेलवे कर्मियों को गंभीर बीमारी, दुर्घटना, मेडिकल परीक्षण के लिए सीधे राम मूर्ति मेडिकल कॉलेज में इलाज मिल सकेगा। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन शाखा सचिव प्रकाश बाबू ने बताया कि करीब 23 सौ कर्मी मुरादाबाद मंडल में कार्यरत हैं। उनके परिवार को मिलाकर पांच हजार से दस हजार लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि घायल होने पर उचित इलाज ने मिल पाने से कर्मचारी की जान पर तक बन आती है। लेकिन रेलवे बोर्ड का यह निर्णय सराहना का पात्र है।
पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल चिकित्सालय में चिकित्सालय के कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसमपी रावलके निर्देशन में किया गया। इसमें 38 कर्मचारियों का परीक्षण किया गया। इसमें कई कर्मचारी मधुमेह, उच्च रक्त चाप हृदय रोगों से ग्रस्त पाए गए। वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ.एनएस ज्ञान, डॉ. मनोहर एव डॉ. डीएस नर्गान्माल ने कर्मचारियों को नियमित जांच कराने की सलाह दी।