Indian Railways News => Topic started by ConfirmTicket on Jul 23, 2013 - 15:00:58 PM


Title - Rail, Road, Injured, Maharashtra, Nagpur - रेल इंजन सहित पटरी से उतरने से दुर्घटना में 5 यात्री घायल
Posted by : ConfirmTicket on Jul 23, 2013 - 15:00:58 PM

रविवार रात करीब 9.45 गोंदिया से वड़सा की ओर आने वाली डेमू लोकल ट्रेन के इंजन सहित 5 डिब्बे वड़सा से अरुणनगर के बीच पटरी से उतरने से क्षतिग्रस्त हो गए। रेलवे इंजन और 2 डिब्बे पटरी से करीब 20 फीट से अधिक दूरी तक मिट्टी में धंस गए। दुर्घटना में 5 यात्री घायल हुए हैं। 2 लोग बोगी में बुरी तरह फंसे हुए थे। एक को स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला तथा  दूसरे के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी। उसे भी करीब 4 बजे सुबह गैस कटर की मदद से बाहर निकाला गया। घायलों में भंडारा जिले के सावली निवासी मनोज बरघरे (२२) का समावेश है।
ट्रेन  दुर्घटना के कारण सोमवार को गोंदिया जंक्शन से वडसा मार्ग पर चलने वाली सभी 4 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। इसके चलते रेल यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गोंदिया-चंद्रपुर मार्ग की ट्रेनें रद्द किए जाने से यहां से अर्जुनी मोरगांव, वड़सा, ब्रहपुरी, सिंदेवाही, मूल, चंद्रपुर एवं बल्लारशाह की ओर जाने वाले रेल यात्रियों को बस एवं अन्य साधनों से अपने गंतव्य की ओर जाने की नौबत आन पड़ी। पूरे दिन हजारों यात्री परेशान होते नजर आए। वहीं गोंदिया बस डिपो से सुबह 6.45 बजे चंद्रपुर की ओर जाने वाली बस रद्द होने के कारण भी यात्रियों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ा। गोंदिया रेलवे स्टेशन मास्टर वी.वी.टी.राव ने बताया कि सोमवार को ट्रेन क्रमांक ५८८०२, ७८८२०, ५८८०४, ५८८०६ को रद्द किया जा चुका है। गोंदिया-चांदाफोर्ट रेल मार्ग को जल्द ही सुचारू करने की जानकारी उन्होंने दी। रविवार रात दुर्घटना की जानकारी मिलते ही गड़चिरोली जिले के देसाईगंज शहर के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और दुर्घटनाग्रस्त यात्रियों की हरसंभव मदद की। वड़सा के युवा व्यापारी, मुस्लिम युवा, देसाईगंज के नगराध्यक्ष समेत कुछ पार्षद और समाजसेवी घटनास्थल पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्तों को रेलबोगियों से निकालकर रेलवे स्टेशन तक लाया। कई यात्रियों की सिंधु भवन में भोजन और सोने की व्यवस्था की गई। रेल पटरियों के अलावा पटरी पर पहुंचने का अन्य मार्ग नहीं था। स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन ने पटरियों पर जाकर यात्रियो की मदद की है।
मार्ग न होने पर भी एक पुलिस सिपाही ने पटरी पर मोटर साइकिल चलाकर गैस कटर घटनास्थल पर लाया। रेल ट्राली वडसा स्टेशन पर न होने से करीब 1 बजे तक रेल विभाग से किसी तरह की मदद नहीं मिली।
वरिष्ठ अधिकारियों के पहुंचने पर ही रेल प्रशासन हरकत में आया। रेल अधिकारी देर रात एक बजे के दौरान घटनास्थल पर पहुंचे और दुर्घटना का जायजा लेते हुए बोगियों को हटाने का काम शुरू किया। इस बीच जो यात्री गोंदिया वापस जाना चाहते थे उनके लिए रात में ही गोंदिया से इंजन बुलाकर दुर्घटना रहित तीन डिब्बे जोड़कर उन्हें गोंदिया रवाना कर दिया।
सुबह छह बजे से पटरी से बोगियां हटाने का काम शुरू हुआ, किंतु बारिश के चलते  काम प्रभावित हुआ। दुर्घटना के चलते सोमवार की गोंदिया से चंद्रपुर की ओर आवागमन करनेवाली सभी गाडिय़ां रद्द कर दी गयी है। इस बीच सोमवार को दिनभर बोगियां हटाकर रेल पटरी की मरम्मत का काम जारी रहा। डीएमआरवर्मा ने बताया कि मंगलवार को यातायात फिर पूर्ववत करने के प्रयास तारी है। समाचार लिखे जाने तक 5 बोगीयों को हटाकर खेतों में रखा गया है।
रेल प्रशासन व्दारा प्रारंभिक जांच में भारी बारिश के कारण पटरी धंसने से दुर्घटना होने की बात कही जा रही है, किंतु एहतियात के तौर पर बमशोधक व निरोधक और श्वान पथक व्दारा घटनास्थल का जायजा लिया गया।
रविवार की देर रात गोंदिया से चंद्रपुर की ओर जाने वाली रेलवे पैसेंजर वड़सा-अरुणनगर के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसके
घायल का इलाज शुरू : रविवार की रात घटित हादसे में घायल भंडारा के सावली निवासी मनोज बरघरे (२२) का उपचार गोंदिया के निजी अस्पताल में शुरू है। दुर्घटना के दौरान वह ट्रेन के शौचालय में फंस गया था और उसके दाहिने कंधे पर गंभीर चोटे लगी।
राहत कार्य गोंदिया से : जमीन धंसने, रेल मार्ग क्षतिग्रस्त होने तथा ट्रेन में तकनीकी गड़बड़ी के कारण घटित हादसे के बाद गोंदिया-बल्लारशाह पैसेंजर के चार बोगी पटरी से उतर गए। तत्काल इसकी जानकारी दक्षिण मध्यपूर्व रेलवे विभाग को दी गई। जिसके बाद राहत एवं बचाव के लिए गोंदिया स्टेशन से राहन यान भेजकर रेल मार्ग सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक उक्त मार्ग पर ट्रेनें नहीं चलाई जा सकीं।