Indian Railways News => Topic started by irmafia on Jul 30, 2013 - 21:01:35 PM


Title - Rail Line, Bypass, Panipat, Haryana - बनेगी बाइपास रेल लाइन, रोहतक से 8 किमी और दूर होगा पानीपत
Posted by : irmafia on Jul 30, 2013 - 21:01:35 PM

पानीपत. ट्रेन से रोहतक जाने वाले यात्रियों को आठ किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना होगा। रोहतक को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए रेल मंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को पानीपत-गोहाना रेलवे लाइन के नए बाइपास का शिलान्यास किया।
180 करोड़ की रेलवे लाइन रोहतक के बाहर से होकर गुजरेगी और मकड़ौली के पास आकर फिर से पानीपत लाइन में आकर मिल जाएगी। लाइन बनाने का काम चार माह में शुरू हो जाएगा और दो साल के अंदर लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा। अभी पानीपत से रोहतक 71 किलोमीटर दूर है। नई लाइन से यह दूरी 79 किलोमीटर हो जाएगी।