Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Oct 11, 2016 - 18:25:22 PM


Title - RAC टिकेट कन्फर्म होना अब और मुश्किल
Posted by : RailEnquiry Admin on Oct 11, 2016 - 18:25:22 PM

RAC टिकेट कन्फर्म होना अब और मुश्किल हो गया है| अगर आप RAC टिकेट लेकर ये सोच कर यात्रा कर रहे हैं की टीटीई आपको रास्ते में सीट उपलब्ध करा देगा तो अब ये नहीं हो सकता|
रेलवे के नए नियम के अनुसार अब टीटीई से ये अधिकार छीन लिए गए हैं| इसके अलावा रेलवे ने स्वचालित सिस्टम सुरु कर दिया है जो अपने आप ही आगे आनी वाली वेटिंग यात्रियों का टिकेट कन्फर्म कर देगा| 
उदहारण के तौर पर अगर आपको दिल्ली से मुम्बई की यात्रा करनी है और आपका टिकेट RAC है तो आप टीटीई के पास जाते हैं तो वो आगे अगर कोई यात्री बीच के ही स्टेशन पर उतरता है तो उसकी सीट अगर वहां से बुक नहीं है तो वो आपको आवंटित कर देता है पर अब वो ये नहीं कर पाएगा और आपको बिना सीट की ही यात्रा करना पड़ेगा|
रेलवे की माने तो इससे हर यात्री को कन्फर्म सीट मिलेगी जिससे यात्री RAC की बजाये कंफर्म पर ही यात्रा करेंगे|