Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Jun 25, 2012 - 16:00:05 PM


Title - PHOTOS: ड्राइवर-गार्ड चले गए, साढ़े 13 घंटे खड़ी रही ट्रेन
Posted by : nikhilndls on Jun 25, 2012 - 16:00:05 PM

भोपाल। नासिक से चली सेना की ट्रेन हरदा में आकर रुक गई। ट्रेन चला रहे रेल ड्राइवर और गार्ड ने गाड़ी को आगे ले जाने से इंकार कर दिया। पूरे 13 घंटे 30 मिनट तक ट्रेन प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी रही। इस वजह से कोई दूसरी यात्री ट्रेन एक नंबर प्लेटफार्म पर नहीं आ सकी। आखिरकार शुक्रवार को इटारसी से बुलवाए गए रेलवे स्टाफ ने ट्रेन आगे बढ़ाई।