Indian Railways News => Topic started by railgenie on Jun 18, 2013 - 12:30:03 PM


Title - Now railway passengers will get top class facilities
Posted by : railgenie on Jun 18, 2013 - 12:30:03 PM

रेलवे की डारमेट्री अब यात्रियों को सुखद एहसास कराएगी। बेहतर खान-पान के साथ यात्रियों को चिकित्सा, इंटरनेट और ट्रांसपोर्ट समेत अन्य आलीशान सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जो होटलों को कड़ी टक्कर देंगी। इनका संचालन पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत किया जाएगा।
पूर्वोत्तर रेलवे ने जोन के 28 स्टेशनों पर बनी डॉरमेट्री को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप की तर्ज पर विकसित करने की योजना बनाई है। इनमें होटल में मिलने वाली लगभग सारी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। संचालन के लिए 15 साल का ठेका होगा, जिसमें स्टेशन की श्रेणी के आधार पर ठेकेदार को प्रति यात्री कमीशन मिलेगा।
मिलने वाली सुविधाएं
- रिसेप्शन व शिक्षित अटेंडेंट। टेलीफोन व टीवी डिश कनेक्शन सहित। एअर कूल्ड व रूम हीटर। प्रसाधन की सारी सुविधाएं, बूट पॉलिश मशीन, चिकित्सा, इंटरनेट व ट्रांसपोर्ट।
इन स्टेशनों पर होंगी डॉरमेट्री
लखनऊ, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, खलीलाबाद, बादशाहनगर, कानपुर अनवरगंज, लखीमपुर, मनकापुर, सीतापुर, काठगोदाम, रुद्रपुर सिटी, फर्रुखाबाद, हल्द्वानी, कन्नौज, काशीपुर, लालकुआं, पीलीभीत, छपरा, आजमगढ़, बलिया, मऊ, सीवान, भटनी, गाजीपुर सिटी, मंडुवाडीह और सलेमपुर।
इनका कहना है
यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए स्टेशनों पर डॉरमेट्री की सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इससे रेलवे की आय तो बढ़ेगी ही यात्रियों को भी होटल की तलाश में नहीं भटकना होगा। इनका संचालन पीपीपी मॉडल के आधार पर होगा।
- राजेंद्र सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, इज्जतनगर मंडल