Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Jul 22, 2013 - 11:59:48 AM


Title - No Train Journey On Waiting Ticket
Posted by : nikhilndls on Jul 22, 2013 - 11:59:48 AM

नई दिल्‍ली. रेलवे एक तरफ मुसाफिरों की सुविधा के लिए कदम उठा रहा है तो दूसरी तरफ यात्रियों की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं। रेलवे ने टिकट बुकिंग की सुविधा एसएमएस के जरिये मुहैया कराते हुए यात्रियों को राहत दी तो वेटिंग टिकटों से जुड़े नियमों में बदलाव कर वह मुसाफिरों की दिक्‍कत बढ़ाने जा रहा है। अब वेटिंग टिकट लेकर ट्रेन में सफर करना आसान नहीं होगा क्‍योंकि आपको किसी भी स्टेशन पर उतारा जा सकता है। इतना ही नहीं, आप से जुर्माना भी वसूला जा सकता है।

रेल मंत्रालय के इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। पुराने नियम के मुताबिक रेलवे रिजर्वेशन काउंटर से टिकट लेने वाले यात्री वेटिंग टिकट पर सफर कर सकते थे, लेकिन अब इस नियम में बदलाव किया गया है।

अब किसी भी तरह की वेटिंग टिकट को ट्रेन में मान्यता नहीं मिलेगी। गौरतलब है कि इससे पहले इस तरह का नियम केवल ई-टिकट के वेटिंग टिकट पर ही लागू था।

स्लीपर कोच में सफर करने वाले यात्रियों अब भीड़ का सामना नहीं करना पड़ेगा। एसी के बाद स्लीपर कोच केयात्रियों को भीड़ से निजात दिलाने के लिए रेलवे ने यहकदम उठाया है। हालांकि इस नियम से रेलवे को प्रतिमाह लाखों का नुकसान होगा।

सीट खाली होने पर टीटीई स्टाफ वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को जगह देखा, लेकिन इसके लिए उन्हें ट्रेन में सवार होने से पहले चीफ टीटीई से संपर्क करना होगा। यदि ट्रेन फुल है तो यात्री वेटिंग टिकट पर सफर नहीं कर पाएंगे।

अधिकारियों के मुताबिक यह आदेश यात्रियों की शिकायत और सुझाव पर जारी किया गया है। यात्री लगातार शिकायत कर रहे थे कि सीट कंफर्म होने के बावजूद सफर में कई तरह की दिक्कतें आती हैं।

सबसे ज्यादा परेशानी वेटिंग टिकट के यात्रियों से होती है, वे सीट पर कब्जा कर लेते हैं और टीटीई के कहने पर भी खाली नहीं करते हैं। मारपीट की नौबत आ जाती है।