| Indian Railways News => | Topic started by railgenie on Aug 10, 2013 - 19:57:37 PM |
Title - indian railway, West Central Railway Mplaij UnionPosted by : railgenie on Aug 10, 2013 - 19:57:37 PM |
|
|
भोपाल। निशातपुरा स्थित कोच फैक्ट्री में वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन की महिला विंग ने संगठित महिला कामगार सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें वक्ताओं ने कहा कि रेलवे में महिलाकर्मियों की अहम भूमिका है। महिला कर्मियों को चाहिए कि वे फैक्ट्री एक्ट के तहत उन्हें दिए गए अधिकारों का उपयोग अपने हित में करें। इस मौके पर संगठित महिला कामगारों को उनके अधिकारों के प्रति सचेत करने पंफलेट, ब्रोशर आदि भी बांटे गए। |