| ankurpatrika | कंफर्म टिकट की ट्रेन छूटी तो पूरे पैसे वापस on : December 17, 2014 - 16:18:06 PM |
![]() रायपुर। यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर। यदि कंफर्म टिकट वाले यात्रियों की ट्रेन छूट जाती है तो उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं। यात्रियों को 2 घंटे के भीतर पूरा पैसा वापस मिलेगा। रेलवे यात्रियों के लिए यह व्यवस्था नए साल से शुरू करने जा रहा है। स्टेशन प्रबंधक करेगा टिकट की जांच ट्रेन छूटने की जानकारी यात्री को स्टेशन प्रबंधक को देना होगी। इसके बाद यात्री टिकट का पूरा पैसा रिजर्वेशन काउंटर से ले सकते हैं। See more at: http://www.patrika.com/news/missed-the-train-of-confirmed-ticket-full-refund/1060189 |
| ankurpatrika | 10वीं पास के लिए है रेलवे में भर्ती का अवसर on : December 15, 2014 - 15:21:31 PM |
![]() नई दिल्ली। साउथ वेस्टर्न रेलवे में विभिन्न रिक्त पदों पर विज्ञप्ति जारी की गई है। पदों की कुल संख्या 46 है। इन पदों पर भर्ती खेलकूद कोटा के अंतर्गत होगी। आयु सीमा 18 से 25 वर्ष शैक्षिक योग्यता 10वीं पास होने के साथ ही आवेदक के पास तकनीकी ज्ञान से संबंधित आईटीआई प्रमाण पत्र होना भी जरूरी। वेतनमान 5200 से 20200 रूपए, ग्रेड पे 1800 रूपए See more at: http://www.patrika.com/article/government-job-recruitment-in-indian-railways/50819 |
| ankurpatrika | मार्च तक कई ट्रेनों में मिलेगी वाई-फाई सेवा on : December 15, 2014 - 15:17:24 PM |
![]() नई दिल्ली। मार्च 2015 के अंत तक कई ट्रेनों में वाई-फाई सेवा शुरू की जाएगी। अभी केवल हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में ही यह सर्विस है। अब मंत्रालय ने कई और ट्रेनों में यह सेवा देने का फैसला किया है। इस वित्त वर्ष के अंत तक एक और राजधानी तथा शताब्दी एक्सप्रेस में यह सेवा दे दी जाएगी। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने राज्यसभा में यह जानकारी देते हुए कहा कि वाई-फाई सेवा अन्य राजधानी एक्सप्रेस, शताब्दी और दुरंतो एक्सप्रेस में भी शुरू की जाएगी। See more at: http://www.patrika.com/news/railway-to-be-launched-wifi-service-in-more-trains/1059096 |
| ankurpatrika | जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस के बीच नई साप्ताहिक रेल on : December 15, 2014 - 15:15:02 PM |
![]() जयपुर। जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस के बीच एक नई साप्ताहिक सुपरफास्ट रेल सेवा आगामी मंगलवार से शुरू होगी। उत्तर प्रश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी तरूण कुमार जैन के अनुसार, इस गाड़ी की शुरूआत शनिवार को बान्द्रा टर्मिनस से की जा रही है। रेल बजट 2014-15 में घोषित यह रेल सेवा जयपुर से प्रत्येक मंगलवार 12.45 बजे तथा बान्द्रा टर्मिनस से प्रत्येक सोमवार 16.50 बजे उपलब्ध होगी। See more at: http://www.patrika.com/news/new-train-between-jaipur-bandara-terminus-to-run-from-tuesday/1058829 |
| ankurpatrika | यात्रियाेंं की सुरक्षा के लए कैमरे लगाए जाएं : उच्च न्यायालय on : November 29, 2014 - 17:19:05 PM |
![]() लखनऊ। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने रेलवे यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे बोर्ड से सुरक्षा के मद्देनजर जहां भी सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं, वहां पर कैमरे लगवाने का प्रबन्ध करने का निर्देश दिया है। न्यायालय ने रेलवे सुरक्षा के मद्देनजर बनाई गई हेल्प लाइन नम्बर की दक्षता और कार्य प्रणाली की भी जानकारी अगली सुनवाई को तलब की है। न्यायमूर्ति सुधीर कुमार सक्सेना और न्यायमूर्ति राकेश श्रीवास्तव की खण्डपीठ ने रेलवे पैसेन्जर्स की सुरक्षा के मद्देनजर विचाराधीन जनहित याचिका पर शुक्रवार को यह आदेश दिए। न्यायालय ने सुनवाई के समय पाया कि कई महत्वपूर्ण जगहों और रेलवे स्टेशनाें पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। - See more at: http://www.patrika.com/news/railway-should-install-cctv-cameras-for-passengers-safety-hc/1053764 |
| ankurpatrika | आगरा, बनारस और अहमदाबाद स्टेशन बनेंगे वाई-फाई on : November 29, 2014 - 17:16:13 PM |
![]() अहमदाबाद। देश के जिन तीन रेलवे स्टेशनों को रेलवे वाई-फाई स्टेशन बनाने की कवायद कर रहा है, उसमें अहमदाबाद रेलवे स्टेशन भी है। अहमदाबाद के अलावा आगरा और वाराणसी स्टेशनों को वाई-फाई बनाया जाएगा। इन रेलवे स्टेशनों पर वाई-फाई सिस्टम अगले वर्ष प्रथम तिमाही तक प्रारंभ होने की संभावना है। भारतीय रेलवे ने इसके लिए रशियन कम्पनी सिस्टेमा श्याम टेली सर्विसेज लिमिटेड (एसएसटीएल) के साथ समझौता किया है। सूत्रों के अनुसार कंपनी शीघ्र ही इन स्टेशनों पर वाई-फाई लगाने की प्रक्रिया शुरू करेगी। इससे पूर्व कंपनी गुडगांव मेट्रो में मुफ्त वाई-फाई सर्विस प्रारंभ कर चुकी हैं। लखनऊ और जयपुर में वाई-फाई सिस्टम लगाने की प्रक्रिया चल रही है, जहां मेट्रो सिस्टम बनाया जा रहा है। शुरूआती दौर में ये कम्पनी उपभोक्ताओं को छह माह तक मुफ्त में वाई- फाई सुविधा मुहैया कराएगी। इसके बाद वाई-फाई का इस्तेमाल करने पर चार्ज वसूला जाएगा। - See more at: http://www.patrika.com/news/indian-railways-to-set-up-wi-fi-hotspots-at-agra-ahmedabad-and-varanasi-railway/1053639 |
| ankurpatrika | मेघालय में आज से दौड़ेगी रेल, प्रधानमंत्री मोदी दिखाएंगे हरी झंडी on : November 29, 2014 - 17:10:13 PM |
![]() शिलांग। बजाज के. मारक पहले गारो जनजातीय रेलगाड़ी चालक हैं। शनिवार का दिन उनके लिए सबसे सुखद दिन होने वाला है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को असम के गुवाहाटी और मेघालय के गारो हिल्स के बीच पहली सवारी रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाएंगे। कई प्रकार के रेलइंजनों को चलाने में अनुभवी मारक ने बताया, मैं संतुष्ट हूं कि शनिवार को पहली गाड़ी मेघालय जाने के लिए तैयार है और अब राज्य राष्ट्रीय रेलवे ग्रिड से जुड़ जाएगा। See more at: http://www.patrika.com/news/first-train-of-meghalaya-to-run-on-29th-november/1053781 |
| ankurpatrika | यात्रियों ने सांसद को एसी कोच की बजाय सैकंड क्लास में सफर करने को किया मजबूर on : November 25, 2014 - 17:10:32 PM |
![]() नासिक। महाराष्ट्र के नासिक में यात्रियों ने अपने सांसद को एसी क्लास की बजाय सैकंड क्लास में सफर करने के लिए मजबूर कर दिया। लोग चाहते थे कि उनके सांसद उनकी तकलीफों को समझें। ये वे लोग थे जो कि रोजाना नासिक से 186 किलोमीटर का सफर तय कर मुंबई जाते हैं। ये लोग स्थानीय रेल पैसेंजर एसोसिएशन के सदस्य थे। हुआ यूं कि शिवसेना के सांसद हेमंत गोडसे ने चुनावों से पहले वादा किया था कि वे इन लोगों की समस्याओं को दूर करेंगे। एनसीपी के कद्दावर नेता छगनलाल बुज का उन्होंने हराया था। लोगों का कहना है कि उनकी समस्याओं के बारे में सांसद को की बार बताया गया, लेकिन उन्होंने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। - See more at: http://www.patrika.com/news/commuters-make-mp-travel-second-class-to-understand-their-woes/1051657 |
|
| Test Test | Re: ????????? ?? ????? ?? ??? ??? ?? ???? ????? ????? ??? ??? ???? ?? ???? ????? on : December 07, 2016 - 17:04:39 PM |
|
Test |
| ankurpatrika | लोगों की जान दांव पर लगा रहा रेलवे on : November 25, 2014 - 17:07:33 PM |
![]() महासमुंद। टाइम कवर करने के फेर में रेलवे प्रशासन यात्रियों की जान दांव पर लगा रहा है। इसका एक नमूना बागबाहरा रेलवे स्टेशन में रविवार की सुबह 9 बजे देखने को मिला। दरअसल, यहां एक ही प्लेटफार्म है। बाद भी रेलवे ने सारी हदें पार कर दी। तीन एक्सप्रेस को अलग-अलग ट्रेक पर खड़ा कर दिया। इससे यात्री उतर भी नहीं पा रहे थे। हड़बड़ी के चक्कर में यात्रियों की जान भी जा सकती थी। यहां रोज ऐसा होता है। बाद भी रेलवे रिस्क उठा रही है। जबकि, कई बार दुर्घटना होने से यात्री चोटिल हो चुके हैं। तीन यात्री ट्रेनों में दो पैसेंजर और एक एक्सप्रेस है। जो कई स्टेशनों का फेरा लगाती हैं। बागबाहरा स्टेशन पहुंचते ही किसको पहले रवाना करना है, यह अधिकारी तय करते हैं। शायद इसी वजह से तीनों ट्रेक पर दस-बीस मिनट तक ट्रेनों के पहिए थमे रहते हैं। रविवार की सुबह 9बजे केसिंगा से पुशपुल एक्सप्रेस रवाना हुई। - See more at: http://www.patrika.com/news/railway-putting-life-of-passengers-in-threat/1051863 |
| ankurpatrika | रेलवे की सुस्ती, नहीं बढ़ेंगी सामान्य बोगियां on : November 25, 2014 - 17:04:59 PM |
![]() रतलाम।समय रहते प्रस्ताव नहीं भेजने के कारण रतलाम रेल मंडल से गुजरने वाली यात्री ट्रेनों में सामान्य बोगियां नहीं बढ़ेगी। रेलवे बोर्ड ने जरूरत के हिसाब से प्रत्येक मंडल से प्रस्ताव मांगे थे। जिनको पश्चिम रेलवे मुख्यालय भेजना था। यहां के बाद यह प्रस्ताव बोर्ड को जाना थे। रतलाम मंडल ने सामान्य बोगियों को बढ़ाने संबधी प्रस्ताव तय समय 20 नवंबर तक भेजा ही नहीं। रतलाम मंडल से निकलने वाली यात्री गाडियों में करीब 18 से 26 यात्री डिब्बे होते हैं। इनमें सामान्य से लेकर आरक्षित व एसी बोगियां रहती हैं। आरक्षित व एसी बोगी से भी कम सामान्य बोगियों की संख्या रहती है। हालात यह है कि मंडल से निकलने वाली यात्री गाडियों में आए दिन सामान्य यात्री डिब्बे में चढ़ने व बैठने की बात को लेकर विवाद हो रहा है। डिब्बे की क्षमता 72 यात्रियों की रहती है, जबकि इसमे औसत 150 से 160 यात्री सवार होते है। आम यात्री के डिब्बे नहीं बढ़ना विवाद का प्रमुख कारण है। - Source: http://www.patrika.com/news/railway-lethargy-not-raise-general-bogies/1051843 |
General Discussion
|
|
PNR Predictions
|
|
Train Discussion
|
|
Feedback
|
Indian Railways News
|











