Indian Railways News => Topic started by railenquiry on Oct 09, 2012 - 20:00:14 PM


Title - He was hanging in the air at a height of 50 feet a - 50 फीट की ऊंचाई पर हवा में लटका रहा वो और पुलिस
Posted by : railenquiry on Oct 09, 2012 - 20:00:14 PM

नई दिल्ली। आनंद विहार मेट्रो स्टेशन पर थूकने के बाद जुर्माने से बचने के लिए एक युवक ट्रैक पर ही दौड़ने लगा, लेकिन सुरक्षाकर्मियों को उसे पकड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

 

आनंद विहार मेट्रो ट्रैक से फिल्मी स्टाइल में छलांग लगाकर जान देने की धमकी देने वाले युवक को सीआईएसएफ के जवानों ने बहुत मुश्किल से पकड़ा और स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल सोमदत्त नाम का युवक पुलिस हिरासत में है। थाना आनंद विहार पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।