| GT Express Robbed, Robbed Of 1 Million Passengers - चेन्नई से नई दिल्ली की ओर जा रही जीटी एक्सप्रेस by railgenie on 21 July, 2013 - 12:00 PM | ||
|---|---|---|
railgenie | GT Express Robbed, Robbed Of 1 Million Passengers - चेन्नई से नई दिल्ली की ओर जा रही जीटी एक्सप्रेस on 21 July, 2013 - 12:00 PM | |
ग्वालियर.चेन्नई से नई दिल्ली की ओर जा रही जीटी एक्सप्रेस में शनिवार की सुबह डाका पड़ गया। आगरा से मथुरा के बीच कीथम स्टेशनके पास बदमाशों ने यह वारदात की। उस समय ट्रेन में न तो जीआरपी स्टाफ था, न अटेंडेंट और न ही टीसी। बी-2 कोच में यात्रियों को पीटने और लूटने के बाद बदमाश फायरिंग करते हुए ट्रेन से उतरकर अंधेरे में गायब हो गए। आगरा से तड़के 3.33 बजे ट्रेन के रवाना होने के बाद बदमाशों ने मथुरा से पहले चेन पुलिंग कर ट्रेन को जंगल में रोका। शादी से लौट रहे दो परिवार की महिलाओं से हथियार दिखाकर लाखों रुपए के जेवरात लूट लिए। यात्रियों से करीब एक करोड़ रुपए की नकदी और जेवरात लूटकर बदमाश फरार हो गए। ट्रेन के मथुरा रेलवे स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों ने रेलवे प्रशासन को इसकी सूचना दी। मामले को गंभीरता से न लेते हुए ट्रेन रवाना कर दी गई तो यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी और हंगामा कर दिया। मथुरा पुलिस के अफसर स्टेशन पर पहुंचे और मामला दर्ज किया। ग्वालियर के मुरारी ने दिखाया साहस लुटने से बच गए सात लोग। जीटी एक्सप्रेस में सवार ग्वालियर के हरिशंकरपुरम निवासी सुरेश अरोरा से बदमाश जहां 25 हजार रुपए और सोने की चेन लूटकर ले गए, वहीं व्यावसायी मुरारी शर्मा ने साहस और चतुराई से बदमाशों का सामना किया। बी - 2 कोच की बर्थ 17 पर यात्रा कर रहे मुरारी से एक बदमाश ने जेवर व नकदी मांगी। मुरारी ने कहा कि तुम्हारा एक साथी पहले ही सामान ले गया है। यह सुनकर बदमाश ने उन्हें धमकाने के लिए कट्टे से फायर किया, लेकिन मुरारी ने बिना घबराए अपनी बात दोहराई। इसी बीच ट्रेन चल दी और बदमाश ट्रेन से नीचे कूद गए। मुरारी के हिम्मत दिखाने से उनके आस-पास के सात अन्य यात्री भी लुटने से बच गए। | ||