Indian Railways News => Topic started by railgenie on Aug 08, 2013 - 11:58:02 AM


Title - Freight train, accident, route jam, traffic affected, without - Sea route jam derailed train compart
Posted by : railgenie on Aug 08, 2013 - 11:58:02 AM

भोपाल। बीना-सागर रूट पर नरयाबली जरुआखेड़ा के पास मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतर गए, इनसे आवागमन प्रभावित हुआ है। वहीं बिलासपुर-कटनी रूट पर पेंड्रा में भी ऐसा ही हादसा हुआ। दोनों तरफ से ट्रेनें प्रभावित।

 

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से कटनी रेलखंड पर पेन्ड्रा रोड स्टेशन के पास मालगाड़ी के डिब्बे उतरने की घटना के लगभग 18 घंटे बाद आज सुबह तक इस ट्रैक पर यातायात शुरू नहीं हो सका है। हालांकि रेल विभाग का अमला यातायात बहाल करने के लिए तेजी से काम में जुटा है।    रेलवे सूत्रों के अनुसार कल शाम लगभग 5.30 बजे कोयला से लदी मालगाड़ी के दो दर्जन से अधिक डिब्बे और इंजन पटरी से उतर गये थे। इस घटना के बाद से बिलासपुर और मध्यप्रदेश के कटनी को जोडऩे वाले इस ट्रैक पर यातायात ठप हो गया है। इसकी वजह से कम से कम छह रेल गाडिय़ां रद्द करनी पड़ी और कई अन्य को परिवर्तित मार्ग से चलाया गया।   सूत्रों ने बताया कि यह रेलगाड़ी बिजुरी से बिलासपुर की ओर जा रही थी। फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है रेलवे प्रशासन ने इस घटना की जांच के आदेश दे दिए है।