Indian Railways News => Topic started by railgenie on Jul 30, 2013 - 03:00:11 AM


Title - Free Wi-Fi at railway station - रेलवे स्टेशन पर मुफ्त वाई फाई
Posted by : railgenie on Jul 30, 2013 - 03:00:11 AM

नई दिल्ली. रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। रेल प्रशासन जल्द ही नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मुफ्त वाई-फाई इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराएगा। इस सुविधा को लागू करने के बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन देश का पहला रेलवे स्टेशन बन जाएगा जहां हवाई अड्डे कीतर्ज पर यात्रियों की सुविधा के लिए वाई-फाई की सेवा प्रदान की जाएगी।

डीआरएम अनुराग सचान ने रविवार को बताया कि वाई फाई लगाने का काम टेंडर के जरिए मुंबई की एक कंपनी को यह काम सौंपा गया है। यह कंपनी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को वाई-फाई तकनीक से लैस करने के लिए जल्द काम प्रारंभ करने जा रही है।

ज्ञात हो कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रोजाना देश के विभिन्न भागों से आने-जाने से लेकर बड़ी संख्या में नई ट्रेनें बनकर चलती है। साधारण दिनों में रोजाना पांच लाख तो होली, दिवाली, छठ पूजा जैसे त्योहारों के अवसर पर आठ लाख यात्रियों का नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आवाजाही रहती है।