Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Aug 08, 2013 - 20:00:13 PM


Title - DMU train trial Rajasthan - Jodhpur News
Posted by : nikhilndls on Aug 08, 2013 - 20:00:13 PM

जोधपुर ।
करीब तीन महीने तक पटरी पर खड़े रहने के बाद डीजल मल्टीपल यूनिट (डीएमयू) ट्रेन का मंगलवार को ट्रायल किया गया। इस ट्रेन को जोधपुर से भीलड़ी तक चलाकर देखा गया कि कहीं कोई दिक्कत आती है या नहीं। ट्रायल रिपोर्ट के बाद इसके संचालन की रूपरेखा तय की जाएगी। रेलवे फिलहाल इसे जोधपुर से भीलड़ी के बीच चलाने की योजना बना रहा है। इसी के तहत ट्रायल किया गया। 

2900 यात्री बैठ सकेंगे इस रैक में जोधपुर को मिला डीएमयू ट्रेन का रैक देश में अपनी तरह का पहला रैक है।

इसमें 2900 यात्री बैठ सकेंगे, जबकि पहले चल रहे कोच में 2100 यात्री बैठ पाते हैं।

रेलवे ने पहली बार डीएमयू ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए टॉयलेट का प्रावधान भी किया है। रेलवे की 34 ट्रेनें चलाने की योजना 

उत्तर-पश्चिम रेलवे जोन में ऐसी 34 ट्रेनें चलाने की योजना है। पहला रैक जोधपुर को मिला। इनके लिए मेड़ता रोड में शेड तैयार किया जा रहा है।

समदड़ी-भीलड़ी मार्ग पर ब्रॉडगेज होने के बाद जोधपुर से ज्यादा ट्रेनें नहीं चल सकीं। इसलिए रेलवे प्रशासन ने भीलड़ी तक डीएमयू चलाना तय किया है।

1600 हॉर्स पावर का रैक

अब तक डीएमयू ट्रेन 1400 हॉर्स पावर की होती थी, जोधपुर को मिला रैक 1600 हॉर्स पावर का है। चेन्नई में हुआ था तैयार ।यह रैक गत एक मई को ही चेन्नई स्थित रेलवे कोच फैक्ट्री से तैयार होकर निकला व 3 मई को यहां पहुंचा