Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Jul 30, 2012 - 15:02:09 PM


Title - Did not come empty handed, the railroad brought - खाली हाथ नहीं आया, रेल लाया हूं: सिंधिया - www.bha
Posted by : riteshexpert on Jul 30, 2012 - 15:02:09 PM

ग्वालियर। आपके बीच खाली हाथ नहीं आया, नई रेल लेकर आया हूं। यह बात केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार की दोपहर ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर कांग्रेसियों के बीच कही। वे शुक्रवार से शुरू की गई झांसी-बांद्रा नई ट्रेन में झांसी से बैठकर ग्वालियर आए। यहां उन्होंने प्लेटफॉर्म पर ही सभा को संबोधित किया। इसके बाद वे इसी ट्रेन से शिवपुरी के लिए रवाना हो गए। श्री सिंधिया ने कहा कि अभी यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन ही चलेगी। आप इसे चलने दें और धैर्य रखें जल्द ही इसे रोजाना चलाया जाएगा। गुना-इटावा रेल लाइन के काम को लेकर उन्होंने कहा कि छह माह में यह रेल लाइन को शुरू की जाएगी। इस मौके पर शहर जिला कांग्रेस की ओर से श्री सिंधिया का अभिनंदन भी किया गया। शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष दर्शन सिंह, विधायक प्रद्युम्न तोमर ने कार्यक्रम में विचार रखे। जिला महामंत्री अशोक जैन के संचालन में हुए कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल ने किया।