Indian Railways News => Topic started by railgenie on Sep 20, 2012 - 06:00:32 AM


Title - Chatt pooja spl and with extra coach in a no of trains
Posted by : railgenie on Sep 20, 2012 - 06:00:32 AM

छह पूजा स्पेशल, कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच
Sep 19, 11:14 pm
बताएं
कानपुर, एक प्रतिनिधि: रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए छह साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है जबकि चार ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगेंगे।
उत्तर मध्य जोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संदीप माथुर ने बताया कि ये ट्रेनें सप्ताह में एक दिन चलेंगी।
09409 अहमदाबाद से प्रत्येक शुक्रवार को रात 11.25 बजे चलेगी, सेंट्रल शनिवार को सायं 7 बजे आयेगी और पटना रविवार को सुबह 9.50 बजे पहुंचेगी। ये ट्रेन 5 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी।
09410 पटना से प्रत्येक रविवार को रात 11.30 बजे चलेगी, सोमवार को सुबह 8 बजे सेंट्रल आयेगी, अहमदाबाद मंगलवार को सुबह 5.35 बजे पहुंचेगी। ये ट्रेन 7 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी।
कोच: सेकंड एसी एक, थर्ड एसी एक, स्लीपर 10, साधारण 2, पार्सलयान 2 होंगे।
--------------
05041 गोरखपुर से प्रत्येक शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे चलेगी, सेंट्रल सायं 5.55 बजे आयेगी, लोकमान्य टर्मिनल रविवार को सायं 5.50 बजे पहुंचेगी। ये ट्रेन 22 सितंबर व 29 सितंबर को चलेगी।
05042 लोकमान्य टर्मिनल से प्रत्येक सोमवार को पूर्वाह्न 11.05 बजे चलेगी, सेंट्रल मंगलवार को सुबह 4.05 बजे सेंट्रल आयेगी, गोरखपुर पूर्वाह्न 11 बजे पहुंचेगी। ये ट्रेन 24 सितंबर से 1 अक्टूबर को चलेगी।
कोच: 6 स्लीपर, 10 साधारण व 2 पार्सलयान होंगे।
-------------
05033 गोरखपुर से प्रत्येक गुरुवार को सुबह 8.25 बजे चलेगी, अपराह्न 3.05 बजे सेंट्रल आयेगी, दूसरे दिन सायं 6.05 बजे बांद्रा पहुंचेगी। ये ट्रेन 20 सितंबर से 29 नवंबर तक चलेगी।
05034 बांद्रा से प्रत्येक शनिवार को सुबह 5.10 बजे चलेगी, सेंट्रल रविवार को पूर्वाह्न 11.50 बजे आयेगी, गोरखपुर सायं 7.35 बजे पहुंचेगी। ये ट्रेन 22 सितंबर व 1 दिसंबर को चलेगी।
कोच: 6 स्लीपर, 10 साधारण, 2 पार्सलयान होंगे।
--------------
इन ट्रेनों में अतिरिक्त कोच
ø 12403 व 12404 मथुरा इलाहाबाद एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच 25 व 26 सितंबर को लगेगा।
ø 11123 व 11124 ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच 25 व 26 सितंबर को लगेगा