Indian Railways News => Topic started by Mafia on Aug 20, 2012 - 00:00:38 AM


Title - Changed from last time Clengin Trains - कल से बदले हुए समय पर चलेंगीं ट्रेनें - www.bhaskar.com
Posted by : Mafia on Aug 20, 2012 - 00:00:38 AM

जोधपुर.रेलवे प्रशासन ने जोधपुर-फुलेरा के बीच तीन ट्रेनों के समय में सोमवार से परिवर्तन करने का निर्णय लिया है। इस फैसले से जोधपुर से संचालित तीन ट्रेनें प्रभावित होंगी। रेलवे प्रवक्ता गोपाल शर्मा ने बताया कि जयपुर-फुलेरा के बीच रेल पटरियों को बदलने के कार्य के चलते इन ट्रेनों के समय में परिवर्तन करने का फैसला लिया है। उन्होंने यात्रियों से समय की जांच कर यात्रा करने की अपील की है।