Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Oct 08, 2012 - 20:00:17 PM


Title - Broken tracks: Duronto Express averted from a majo - टूटी पटरी : बाल-बाल बची दुरंतो एक्सप्रेस, टला ब
Posted by : puneetmafia on Oct 08, 2012 - 20:00:17 PM

पश्चिमी सिंहभूम. झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में चक्रधरपुर तथा लोटापहाड़ स्टेशनों के बीच हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग पर रेल पटरी के टूटे होने का समय से पता लग जाने से पुणे जा रही हावड़ा-पुणे दुरंतो सुपरफास्ट एक्सप्रेस शनिवार को बड़ी दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बच गई।

दक्षिण पूर्व रेलवे के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पटरी की निगरानी करने वाले गश्ती दल ने चक्रधरपुर स्टेशन से छह सात किलोमीटर दूर अप लाइन में टूट देखा तो आनन9फानन में इसकी सूचना थोड़ी देर बाद ही वहां से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 12222 हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस के चालक को दी गई। इसके मद्देनजर गाड़ी को आपात स्थिति में चक्रधरपुर स्टेशन पर एक घंटे तक (दोपहर सवा बारह से सवा एक बजे तक) रोका गया। इससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। सूत्रों ने बताया कि इस इस ट्रेन का पूरे चक्रधरपुर मंडल में कोई ठहराव नहीं है। इसे केवल टाटानगर स्टेशन पर तकनीकी हाल्ट दि