Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Jul 30, 2013 - 04:00:12 AM


Title - Bhopal and Itarsi railway station in the individual interest of mine - including food stalls are bei
Posted by : riteshexpert on Jul 30, 2013 - 04:00:12 AM

भोपाल।
भोपाल और इटारसी रेलवे स्टेशन पर यात्री हित में खान-पान सहित अन्य स्टॉलों का संचालन किया जा रहा है। इन स्टॉलों को अचानक बंद नहीं किया जा सकता। इससे यात्रियों को समस्या आ सकती है। इसलिए जल्द टेंडर प्रक्रिया कर स्टॉलों का संचालन व्यवस्थित तरीके से करवाया जाएगा।

दोनों ही स्टेशनों पर बिना टेंडर प्रक्रिया के कई स्टॉलों के संचालन का मामला सामने आने पर रेलवे प्रशासन ने नई टेंडर प्रक्रिया के लिए जानकारी निकालना शुरू कर दिया है। पश्चिम-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पीयूष माथुर का कहना है कि हमारे केंद्र में यात्री हित होता है। इसलिए अचानक कोई स्टॉल बंद न कर उसके संचालकों को कुछ दिन की मोहलत दे दी जाती है। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर संबंधित स्टॉलों का संचालन नए सिरे से शुरू करवा दिया जाता है।

नेस्ले के स्टॉल ज्यादा: दोनों ही स्टेशनों पर नेस्ले कंपनी के ऑटोमेटिक वेंडिंग मशीन वाले स्टॉल की संख्या सबसे ज्यादा है। स्टालों के संचालक विष्णु पांडे का कहना है कि हम रेलवे की अनुमति से ही स्टॉल चला रहे हैं। नई टेंडर प्रक्रिया में यदि हमारे प्रस्ताव मान्य हुए तो हम स्टॉलों का संचालन जारी रखेंगे।

वी-नेचुरल का मामला उलझा: इस मामले में वॉलन नेचुरल कंपनी के उत्पादों का मामला फिलहाल रेलवे प्रशासन की समझ से भी परे नजर आ रहा है। बताया जाता है कि कंपनी ने रेलवे स्टेशनों पर अपने उत्पाद बेचना बंद कर दिए हैं। इसके बाद भी उनके लाइसेंसी वेंडर कंपनी के बोर्ड का गलत तरीके से इस्तेमाल कर रहे हैं।