Indian Railways News => Topic started by railgenie on Feb 16, 2013 - 21:00:29 PM


Title - ALWAR GET ELECTRIFIED SHORTLY
Posted by : railgenie on Feb 16, 2013 - 21:00:29 PM

भास्कर न्यूज -!-अलवर
दो सौ करोड़ की लागत से मार्च 2014 तक मथुरा- अलवर - रेवाड़ी रेलवे ट्रैक का विद्युतीकरण हो जाएगा। इसके बाद बिजली के इंजन से इस ट्रैक पर केवल कोयले वाली मालगाडिय़ों का संचालन होगा। शुक्रवार को रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन जीएम जगदेव कालिया ने भास्कर से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इससे रेलवे को प्रतिवर्ष 25 से 30 करोड़ रुपए की सेविंग होगी। आगामी 8 वर्ष में इस ट्रैक के विद्युतीकरण पर खर्च होने वाली लागत निकल आएगी। गत दिनों रेवाड़ी और मथुरा में ट्रैक के विद्युतीकरण का कार्य प्रारंभ हो गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली और रेवाड़ी रेलवे ट्रैक के विद्युतीकरण के बाद मुंबई की तर्ज पर दिल्ली से अलवर के बीच ईएमयू ((इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट)) का संचालन होगा। जिससे अलवर से दिल्ली जाने में कम समय लगेगा।