Indian Railways News => Topic started by railenquiry on Sep 01, 2013 - 23:56:48 PM


Title - यात्री यातायात के लिए बंद हुआ स्टेशन
Posted by : railenquiry on Sep 01, 2013 - 23:56:48 PM

पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल अंतर्गत मैलानी-नानपारा जंक्शन छोटी लाइन रेल खंड पर स्थित राजनरायणपुर रेलवे स्टेशन को शुक्रवार से यात्री यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। यानी, यहां से अब अन्य स्टेशनों के लिए टिकट नहीं मिलेगा। दूसरे स्टेशनों से भी यहां के लिए टिकट नहीं मिलेगा। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आलोक कुमार सिंह के अनुसार यात्रियों की संख्या और आय की कमी को संज्ञान में लेते हुए रेलवे प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। इस स्टेशन पर टिकट बुकिंग के लिए सिस्टम के साथ कर्मचारी तैनात थे, लेकिन कोई टिकट ही नहीं खरीदता था। कभी-कभार एक-दो लोग टिकट ले लेते थे।