Indian Railways News => Topic started by Mafia on Jul 30, 2013 - 21:02:17 PM


Title - माल ढुलाई से बढ़ी रेलवे की आय
Posted by : Mafia on Jul 30, 2013 - 21:02:17 PM

गोरखपुर : माल ढुलाई से पूर्वोत्तर रेलवे की आय में बढोत्तरी हुई है। आरंभिक औसत माल लादान से होने वाली आय में करीब 61 फीसद की वृद्धि हुई है।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आलोक कुमार सिंह के अनुसार माल विपणन के क्षेत्र में किए जा रहे समेकित प्रयास के परिणाम सामने आने लगे हैं। वित्तीय वर्ष 2013- 14 की प्रथम तिमाही में जून 2013 तक इस रेलवे पर माल लादान की लीड एवं आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इस अवधि में माल लादान में वृद्धि के पैमाने आरंभिक औसत लीड में आशातीत बढ़ोत्तरी हुई है। सीपीआरओ के अनुसार वित्त वर्ष 2012-13 की प्रथम तिमाही में आरंभिक औसत लीड 688 किमी था, जो वर्तमान वित्त वर्ष की इसी अवधि में बढ़कर 1107 किमी हो गया है। पिछले वित्त वर्ष की प्रथम तिमाही में जहां प्रति वैगन 688 किमी के लिए माल लादान हुआ था वहीं वर्तमान प्रथम तिमाही में 1107 किमी तक प्रति वैगन माला लादान हुआ है।