Indian Railways News => Topic started by Jitendar on Sep 12, 2012 - 03:00:04 AM


Title - बरेली एक्सप्रेस की महिला कोच से 14 गिरफ्तार
Posted by : Jitendar on Sep 12, 2012 - 03:00:04 AM

जौनपुर: पुरुषों को महिला कोच में बैठकर यात्रा करना भारी पड़ गया। मंगलवार को तड़के बरेली से वाराणसी जा रही एक्सप्रेस गाड़ी की आरपीएफ जांच कर रही थी। इस दौरान महिला कोच में अनाधिकृत ढंग से यात्रा कर रहे 14 पुरुष यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया। यह जानकारी विभागीय सूत्रों ने दी है।

सूत्रों के अनुसार आरपीएफ इस समय महिला यात्री सुरक्षा को लेकर अभियान चला रहा है। जंक्शन के प्रभारी आरपीएफ निरीक्षक एनके दुबे के नेतृत्व में रात से ही सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। तड़के जब बरेली एक्सप्रेस प्लेटफार्म पर पहुंची तो महिला कोच से 14 पुरुष यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनका चालान रेलवे एक्ट के तहत कर दिया गया। बाद में उन्हें रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया तो पांच-पांच सौ रुपये जुर्माना अदा करने पर वे छोड़े गए।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला कोच में यात्रा करने वालों को कत्तई बख्शा नहीं जाएगा। कारण कि इनसे अंदेशा रहता है कि कहीं वे अभद्रता और लूटपाट न कर लें। यह अभियान अभी आगे भी जारी रहेगा।