Indian Railways News => Topic started by Mafia on Jul 30, 2013 - 21:02:08 PM


Title - डीईएमयू ट्रेन को नई दिल्ली स्टेशन से चलाने की मांग शुरू
Posted by : Mafia on Jul 30, 2013 - 21:02:08 PM

सराय रोहिल्ला से फरूखनगर के बीच पिछले महीने शुरू हुई डीईएमयू ट्रेन को नई दिल्ली स्टेशन से चलाने की मांग शुरू हो गई है।
इस वर्ष के रेल बजट में रेल मंत्री ने नई डीईएमयू चलाने की घोषणा की थी। जिस पर अमल करते हुए रेलवे ने छह जून को इसका उद्घाटन किया था। उद्घाटन के कुछ दिनों बाद ही इसके प्रस्थान स्थान को लेकर विरोध शुरू हो गया है।
लोगों का कहना है कि सराय रोहिल्ला तक चलने की वजह से दिल्ली के अन्य इलाके के लोगों को इस ट्रेन का लाभ नहीं मिल रहा है। इसलिए इसे नई दिल्ली स्टेशन से चलाए जाने की जरूरत है।
इंद्रप्रस्थ सेवा संघ के अध्यक्ष टीसी गुप्ता का कहना है कि यदि यह ट्रेन नई दिल्ली स्टेशन से चले तो नई दिल्ली, सदर बाजार व आसपास के अन्य इलाके में नौकरी व व्यवसाय करने वाले हजारों लोगों को फायदा मिलेगा।
शाम के समय इसके प्रस्थान समय में भी बदलाव करने की मांग की जा रही है। संस्था के महासचिव संदीप अरोड़ा ने कहा कि अभी यह ट्रेन सराय रोहिल्ला से शाम छह बजे चलती है। इसके बाद इस रूट पर कोई ट्रेन नहीं है। इसलिए इसका प्रस्थान समय शाम सात बजे होना चाहिए।