Indian Railways News => Topic started by RailXpert on Sep 22, 2012 - 09:00:43 AM


Title - डिब्रूगढ़ से चंडीगढ़ के बीच एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन
Posted by : RailXpert on Sep 22, 2012 - 09:00:43 AM

गोरखपुर : यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए रेल प्रशासन ने डिब्रूगढ़ से चंडीगढ़ के बीच दो ट्रिप में एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह गाड़ी गोरखपुर होते हुए चलाई जाएगी।मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह के अनुसार 25903 डिब्रूगढ़- चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन 21 सितंबर को डिब्रूगढ़ से प्रात: 8. 40 बजे से चलेगी। यह ट्रेन गुवाहाटी, हाजीपुर, छपरा, देवरिया होते हुए दूसरे दिन गोरखपुर से रात 7. 40 बजे से, बस्ती से 9. 25 बजे से चलकर लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, अंबाला के रास्ते तीसरे दिन अपराह्न 1. 45 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वासपी यात्रा में 25904 चंडीगढ़- डिब्रूगढ़ स्पेशल ट्रेन 23 सितंबर को चंडीगढ़ से रात 11. 15 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अंबाला, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोंडा होते हुए दूसरे दिन गोरखपुर से शाम 6. 15 बजे से, देवरिया से 7. 29 बजे से चलकर छपरा, हाजीपुर, कटिहार होते हुए चौथे दिन सुबह 6. 15 बजे डिब्रूगढ़ पहुंचेगी। इन गाड़ियों में साधारण के 4, शयनयान श्रेणी के 10, एसी थर्ड के 1 सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।
----------
चार स्पेशल ट्रेनों में पर्याप्त सीटें
गोरखपुर से चलकर दिल्ली और मुंबई को जाने वाली कुछ स्पेशल ट्रेनों में पर्याप्त सीटे खाली चल रही हैं।
- 05037 गोरखपुर- आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल ट्रेन में 25 को 364 सीट और 27 सितंबर को 453 शयनयान श्रेणी की सीट खाली है।
- 05027 गोरखपुर- आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल ट्रेन में 2 अक्टूबर को 441 सीट, 4 को 446 सीट तथा 6 को भी 446 शयनयान श्रेणी की सीट खाली है।
- 05033 गोरखपुर- बांद्रा टर्मिनस स्पेशल एक्सप्रेस में 27 सितंबर को 92 सीट, 4 अक्टूबर को 268 सीट तथा 11 को 298 शयनयान श्रेणी की सीट खाली है।
- 19410 गोरखपुर- अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन में 23 सितंबर को 152 सीट, 30 को 279 सीट तथा 7 अक्टूबर को 299 शयनयान श्रेणी की सीट खाली है। इन गाड़ियों में उक्त तिथियों में एसी थर्ड और सेकेंड श्रेणी की सीटें भी खाली चल रही हैं।
-----------
गाड़ियों में लगेंगे अतिरिक्त कोच
प्रतीक्षा सूची के यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने 5 जोड़ी मेल गाड़ियों में विभिन्न तिथियों और स्टेशनों से अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। 15018 गोरखपुर- एलटीटी एक्सप्रेस में 22 से 25 तक गोरखपुर से तथा 15017 एलटीटी- गोरखपुर एक्सप्रेस में 24 से 27 तक लोकमान्य तिलक टर्मिनस से शयनयान श्रेणी के एक- एक अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। इसके अलावा 12541 गोरखपुर- एलटीटी एक्सप्रेस में 23 से 25 तक गोरखपुर से तथा 12542 एलटीटी- गोरखपुर एक्सप्रेस में 25 से 27 तक लोकमान्य तिलक टर्मिनस से शयनयान श्रेणी के दो- दो अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।
-------
अब 29 तक चलेगी नकहा-
नौतनवां स्पेशल गाड़ी
रेल प्रशासन ने नकहा जंगल- नौतनवां- नकहां जंगल 55070/55069 स्पेशल सवारी गाड़ी सहित तीन जोड़ी विशेष गाड़ियों को आगामी 29 सितंबर तक चलाने का निर्णय लिया है। इसके पहले ये गाड़ियां 22 सितंबर तक ही चलाई जानी थीं। 55070/55069 नौतनवां- नकहा जंगल- नौतनवां, 05305/05306 फर्रुखाबाद- कानपुर अनवरगंज- फर्रुखाबाद तथा 52297/52298 पीलीभीत- शाहजहांपुर- पीलीभीत विशेष गाड़ियों के संचालन की तिथि बढ़ाई गई है।