Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Sep 22, 2012 - 12:00:05 PM


Title - ट्रेन गुजर गई, खरोंच तक नहीं आई
Posted by : nikhilndls on Sep 22, 2012 - 12:00:05 PM

रोजा : जाको राखे साइयां मार सके न कोय कहावत एक किशोरी पर चरितार्थ हुई। गलत ट्रेन में बैठ जाने पर हड़बड़ी में कूदी किशोरी टै्रक और प्लेटफार्म के बीच चिपकी रही। ट्रेन गुजरने के बाद लोग लड़की को सकुशल देखकर आश्चर्यचकित रह गए। पीलीभीत जिले के बीसलपुर थाना क्षेत्र के मुहल्ला दुबे निवासी नवीन पांडे की अठारह वर्षीया पुत्री नेहा पांडे शाहजहांपुर से लखनऊ जा रही थी। सोमवार को वह शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर जननायक एक्सप्रेस में बैठ गई। जब ट्रेन रोजा रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी तो उसे लोगों ने बताया कि यह ट्रेन लखनऊ न जाकर बल्कि सीतापुर जाएंगी। स्टेशन पर जीआरपी के सामने उसने साहस बांधते हुए चलती ट्रेन के आगे कूद गई। वह प्लेट फार्म से नीचे आ गयी। वह प्लेट फार्म से चिपक गयी और ट्रेन गुजर गई। लेकिन उसके खरोंच तक नहीं आयी। लेकिन किशोरी काफी घबराई हुई थी। जीआरपी ने किशोरी को उसके मामा संतोष उपाध्याय के सुपुर्द कर दिया।