Indian Railways News => Topic started by Mafia on Dec 28, 2012 - 00:02:57 AM


Title - टूटी ओएचई, दिल्ली हावड़ा अप टै्रक ठप
Posted by : Mafia on Dec 28, 2012 - 00:02:57 AM

इलाहाबाद : ओवरलोड ट्रक बुधवार की शाम सात बजे रेलवे फाटक को तोड़ते हुए ओवरहेड इलेक्टि्रक लाइन (ओएचई) से टकरा गया। इसके चलते अप लाइन के ओएचई के तार टूट गए। इससे इलाहाबाद से कानपुर जा रहीं चार ट्रेन प्रभावित हो गईं। लाइन ठीक करने के लिए इलाहाबाद से टावर वैगन भेजा गया है। बुधवार शाम सात बजे के करीब खागा रेलवे फाटक से एक ओवरलोड ट्रक निकला, वह फाटक के खंभे को तोड़ते हुए क्रासिंग पार करने लगा तो ऊपर तक लदे सामान से ओएचई के तार टूट कर नीचे आ गिरे। स्टेशन मास्टर राजकुमार सिंह, आरपीएफ प्रभारी वीरेंद्र प्रताप सिंह, इंजीनियरिंग मैकेनिकल व विद्युत इंजीनियर मौके पर पहुंचे। ओएचई दुरुस्त करने के लिए इलाहाबाद से टावर वैगन भेजा गया। उसने वहां पहुंचकर अपना काम शुरू कर दिया है। अप लाइन पर ट्रेनों का संचालन बंद होने से कानपुर इंटरसिटी, तूफान, ब्रम्हपुत्र, प्रयागराज एक्सप्रेस विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी हो गईं।