Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Sep 10, 2012 - 09:01:14 AM


Title - गुरुद्वारा दर्शन स्पेशल ट्रेन 22 नवंबर से
Posted by : puneetmafia on Sep 10, 2012 - 09:01:14 AM

चंडीगढ़, जागरण संवाददाता। 22 नवंबर से 1 दिसंबर तक गुरुद्वारा दर्शन स्पेशल ट्रेन (एनजेडबीटी-60) चलाई जा रही है। यह ट्रेन अमृतसर लुधियाना व अंबाला से होकर चलेगी।

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन चंडीगढ़ के एरिया मैनेजर कैलाश चंद्र के अनुसार इस टूर के लिए 5676 रुपये देने होंगे। इसमें तीनों समय का खाना व दर्शनीय स्थान देखने के बाद धर्मशाला में ठहरने की भी व्यवस्था होगी। इसके लिए शनिवार से बुकिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह ट्रेन 22 नवंबर को नई दिल्ली पहुंचेगी, जहां बंगला साहिब का दर्शन करवाकर 23 नवंबर को पटना साहिब पहुंचेगी। 26 को नांदेड़ साहिब 28 को विदर गुरुद्वारा नानक जीरा, 30 को ग्वालियर बंदीछोड़ गुरुद्वारा व 1 दिसंबर को दिल्ली में रकाबगंज व शीश गुरुद्वारा का दर्शन करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्टेशन से गुरुद्वारा तक नॉन एसी बस से ले जाया जाएगा व रात में ठहरने के लिए धर्मशाला की व्यवस्था की जाएगी।