Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Dec 27, 2012 - 00:00:47 AM


Title - कोहरे से ट्रेन यातायात अस्तव्यस्त, हजारों यात्री परेशान
Posted by : puneetmafia on Dec 27, 2012 - 00:00:47 AM

उत्तर भारत में पड़ रहे कोहरे के कारण बुधवार को जयपुर दिल्ली मार्ग पर ट्रेन यातायात अस्तव्यस्त हो गया। इससे हजारों यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। जयपुर आने वाले 9 ट्रेनें देरी से यहां पहुंची। यह ट्रेनें एक घंटा से 14 घंटे तक की देरी से चली।

कुछ ट्रेनें तो ऐसी थी जो रात को आने वाली थी और दोपहर तक जयपुर पहुंची। कुछ ट्रेनों के आने में देरी होने के कारण वे वापसी में भी देरी से रवाना हुई। इस कारण इन ट्रेनों के स्टेशनों पर इंतजार कर रहे यात्रियों को भी खासी परेशानी उठानी पड़ी।

रेलवे सूत्रों के अनुसार जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस 14 घंटे 30 मिनट, जम्मूतवी-अजमेर एक्सप्रेस 8 घंटे 25 मिनट, वाराणसी-जोधपुर एक्सप्रेस 8 घंटा 20 मिनट, अजमेर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 7 घंटा 15 मिनट, जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस 5 घंटा 40 मिनट, अमृतसर-जयपुर एक्सप्रेस 5 घंटा 20 मिनट, खजुराहो-उदयपुर एक्सप्रेस 4 घंटा 45 मिनट, हिसार-जयपुर पैसेंजर ट्रेन 3 घटा 10 मिनट और बरेली-न्यूभुज एक्सप्रेस 50 मिनट की देरी से जयपुर पहुंची।