Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Sep 22, 2012 - 09:00:21 AM


Title - अशोभनीय हरकत में रेसुब जवान निलंबित
Posted by : puneetmafia on Sep 22, 2012 - 09:00:21 AM

खड़गपुर : दक्षिण-पूर्व रेलवे अंतर्गत खड़गपुर संभाग के मेदिनीपुर रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट में तैनात आरपीएफ के हेड कांस्टेबल को अशोभनीय हरकत के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। निलंबित जवान का नाम बीपी यादव है। उक्त जवान पर मानसिक रूप से कमजोर एक युवती ने अश्लीलता का आरोप लगाया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत आरपीएफ पोस्ट में की। शिकायत के आधार जवान को तत्काल निलंबित कर दिया गया। रेलवे सुरक्षा बल खड़गपुर के वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त पीवीएस शांताराम ने कहा कि लोगों की शिकायत पर अशोभनीय हरकत के आरोप में उक्त जवान को निलंबित किया गया है। मामले की पड़ताल चल रही है।