| Indian Railways News => | Topic started by nikhilndls on Jul 09, 2013 - 16:00:15 PM |
Title - Unique event took place in railway history - रेलवे इतिहास में घटी अनोखी घटना, गायब हो गई पूरी मालगाडPosted by : nikhilndls on Jul 09, 2013 - 16:00:15 PM |
|
|
आगरा. यह देश में अनोखा मामला है कि एक पूरी मालगाड़ी गायब हो गई। जयपुर से झांसी के लिए चली यह ट्रेन कहां गई, यह रेलवे के लिए रहस्य बना हुआ है। मालगाड़ी में गिट्टी से लदे 18 डिब्बे थे। दो महीने पहले जयपुर से चलने का रिकॉर्ड है। लेकिन इसके बाद यह कहां गई, किसी को नहीं पता। मामला रेल मुख्यालय तक जा पहुंचा है तो अब इसकी जांच शुरू हुई है। रेलवे इंजीनियरों की टीम पड़ताल में जुटी हुई है। |