Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jul 11, 2018 - 11:23:22 AM


Title - 25 ट्रेनों में पावर कार हटाकर लगाए जाएंगे अतिरिक्त कोच
Posted by : RailEnquiry Admin on Jul 11, 2018 - 11:23:22 AM

ट्रेनों में यात्रियों की सहूलियत बढ़ने और प्रदूषण घटाने के लिए रेलवे सभी ट्रेनों हेड ऑन जनरेशन (एचओजी) से ऊर्जा की आपूर्ति करने की तयारी कर रहा है | एचओजी होने पर एलएचबी कोच वाली ट्रेनों में एक कोच अतिरिक्त बढ़ जाएगा | इससे आरक्षण में वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को कुछ रहत मिलेगी | 
एलएचबी कोच वाली गाड़ियों में ऊर्जा की आपूर्ति के लिए ट्रेन में एक आगे और एक पीछे पावर कार लगी होती है | पावर कार डीजल से चलती है | इसके कारण तेज आवाज और प्रदूषण दोनों होता है | इस समस्या से निजात पाने के लिए रेलवे ट्रेनों में एचओजी से ऊर्जा की आपूर्ति करने की तैयारी में है | अभी तक लोको ही ओएचई से चलता है | इसी बिजली से पूरी गाड़ी में ऊर्जा की आपूर्ति होगी | एचओजी होने पर ट्रेन से एक पावर कार हट जाएगी | इसके स्थान पर एक कोच लग सकेगा क्योंकि ट्रेनों में अधिकतम 24 कोच लगाने की अनुमति है | एचओजी से ऊर्जा की आपूर्ति होने पर रेलवे की बचत भी होगी और प्रदूषण भी कम होगा | 
ये हैं प्रमुख ट्रेनें जिनमे एचओजी का प्रयोग होगा - 
प्रयागराज एक्सप्रेस, श्रमशक्ति एक्सप्रेस, हमसफर, कानपूर शताब्दी, शिवगंगा एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, महाबोधि एक्सप्रेस, स्वतन्त्रता सेनानी एक्सप्रेस, सभी राजधानी ट्रेनें |

-HINDI-