| सताती रहती अमानत में ख्यानत की चिंता by puneetmafia on 27 December, 2012 - 12:01 AM | ||
|---|---|---|
puneetmafia | सताती रहती अमानत में ख्यानत की चिंता on 27 December, 2012 - 12:01 AM | |
इस स्टेशन की व्यवस्था ही निराली है। दर्जा भले ही ए ग्रेड का मगर सुविधा..। अन्य समस्याओं की बात गौण कर दें, बात करते हैं सिर्फ यात्रियों के सामानों की सुरक्षा की। अगर ट्रेन विलंब होने की स्थिति में अपना सामान अमानती घर में रखने का इरादा रखते हैं, तो आपको मन मसोसकर रह जाना होगा। क्योंकि यह निर्माण के वर्षो बाद भी खुल नहीं पाया। इसलिए अपने सामान की सुरक्षा खुद ही करने की आदत बनाए रखे। जी हां, बापूधाम मोतिहारी स्टेशन पर यह सुविधा भी आपको मिलने वाली नहीं। अमानती घर बनकर तैयार है। परंतु ढाई साल पूर्व इसके निमार्ण के बावजूद अभी तक यह संचालित नही हो सका है। जिससे रेल यात्रियों को परेशानी हो रही है। रेल अधिकारी इसके लिए स्टाफ की कमी बताते हैं। वैसे अमानती सामान घर का मुख्य द्वार पार्सल कार्यालय से जुड़ा है। अगर यह चालू भी होता तो पार्सल घर के छह बजे बंद हो जाने की स्थिति में उसमें रखा सामान निकालना असंभव हो जाएगा। बता दें कि वर्ष- 11 में पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक के निरीक्षण के दौरान आनन-फानन में क्लाक रुम का निमार्ण तो कराया गया। लेकिन उनके निरीक्षण कर लौट जाने के बाद इस अमानती घर को अपने हालत पर छोड़ दिया गया। क्लाक रूम के चालू नहीं होने से यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। खासकर अपने लगेज की सुरक्षा को लेकर यात्री परेशान रहते हैं किंतु क्लाक रूम के अभाव में उसे सुरक्षित नहीं कर पाते। इससे रेलवे को राजस्व की भी हानि हो रही है। | ||