Indian Railways News => Topic started by railgenie on Aug 30, 2012 - 06:00:27 AM


Title - हैदराबाद,कोल्हापुर एक्सप्रैस प्रत्येक दिन चलेगी
Posted by : railgenie on Aug 30, 2012 - 06:00:27 AM

हैदराबाद : आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद और महाराष्ट्र के कोल्हापुर के बीच चलने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन एक सितम्बर से सप्ताह में प्रत्येक दिन चलाई जाएगी।

 दक्षिण मध्य रेलवे(एससीआर) के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि रेलवे बजट में एक्सप्रेस ट्रेन के फेरे बढाने की घोषणा की गई थी।17003 हैदराबाद कोल्हापुर एक्सप्रेस एक सितम्बर से तथा 17004 कोल्हापुर -हैदराबाद एक्सप्रेस तीन सितम्बर से सप्ताह में प्रत्येक दिन चलेगी।
     प्रवक्ता के मुताबिक दोनों दिशाओं में ट्रेन की रवानगी ठहराव अथवा समय सारिणी यथावत रहेंगे।