Indian Railways News => Topic started by irmafia on Apr 03, 2013 - 18:00:24 PM


Title - हावड़ा राजधानी में शुरू वाई-फाई सेवा
Posted by : irmafia on Apr 03, 2013 - 18:00:24 PM

नई दिल्ली [जासं]। नई दिल्ली-हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में सफर के दौरान यात्री अब इंटरनेट का आनंद ले सकेंगे। रेलमंत्री पवन कुमार बंसल ने मंगलवार को नई दिल्ली स्टेशन से इस सेवा की शुरुआत कर दी है। इस वर्ष के अंत तक राजधानी, दूरंतो तथा शताब्दी ट्रेनों के 50 रेक [30-35 ट्रेन] में इस सेवा की शुरुआत कर दी जाएगी।

पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरू हुई यह सेवा अभी तो मुफ्त मिलेगी, लेकिन आगे चलकर मामूली शुल्क लिया जाएगा। भारतीय रेल में वाई-फाई की सुविधा पहली बार दी गई है। हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस में इसे 6.30 करोड़ रुपये की लागत से लगाया गया है। रेलमंत्री ने बताया कि यात्रियों को वाई-फाई के उपयोग में कोई दिक्कत न हो, इसलिए इसे सेटेलाइट के अलावा जीपीएस [ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम], 2जी तथा 3जी तकनीक से भी जोड़ा गया है। इस सेवा के लिए यात्रियों को पीएनआर तथा मोबाइल नंबर इंटरनेट पर देकर पंजीकृत कराना होगा