Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Apr 02, 2018 - 11:39:45 AM


Title - हाथरस के पास टूटी पटरी से गुजरी कई ट्रेनें
Posted by : RailEnquiry Admin on Apr 02, 2018 - 11:39:45 AM

हाथरस से दस किलोमीटर दूर सासनी रेलवे स्टेशन के निकट टूटी पटरी से कई ट्रेनें गुजर गयीं | पटरी में अचानक फ्रैक्चर होना बताया गया | रविवार सुबह जानकारी होने पर रेलवे अधिकारी मौके पर पहुँच गए और लूप लाइन से होकर दो मालगाड़ियों सहित पंद्रह गाड़ियों को निकाला गया | चार घंटे बाद सुबह 11  बजे लाइन दुरुस्त हुयी, जिसके बाद अप-लाइन से आवागमन सुचारू हो सका | 


फ्रैक्चर की जानकारी सुबह सवा सात बजे हुई | रेलवे के की-मैन ने इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर को दी | इससे पहले लाइन पर कई ट्रेनें गुजर चुकी थीं | फ्रैक्चर की सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर ने ट्रेनों को लूप लाइन से गुजरने के आदेश दे दिए थे |

-HINDI-