Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jan 08, 2017 - 17:58:07 PM


Title - हबीबगंज स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने का कार्य आरम्भ
Posted by : RailEnquiry Admin on Jan 08, 2017 - 17:58:07 PM

हबीबगंज स्टेशन को विश्वास्तरीय बनाने के लिए रेलवे ने काम शुरू कर दिया है| स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्मों पर पीले रंग की मार्किंग लाइन बना दी गयी है इसके अलावा रेलवे स्टेशन को चमकाने के लिए पहले चरण में 100  करोड़ रूपए खर्च किये जायेंगे और बाकि काम और दो चरणों में होगा जिसकी कुल कीमत 450  करोड़ रूपए आएगी|

हबीबगंज स्टेशन में है ख़ास कार्य किए जाएंगे -

  • ये स्टेशन सीधा बीआरटीएस और मेट्रो से जोड़ा जाएगा
  • अंडरग्राउंड सबवे बनेगा तथा आने - जाने के दो अलग रस्ते होंगे
  • वेटिंग रूम और बनेगे
  • 36 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज बनेगा
  • एसकेलेटर और लिफ्ट लगाई जाएंगी
  • फ़ूड कोर्ट बनाया जाएगा
  • सभी प्लेटफॉर्मों का नवीनीकरण होगा
  • पैसेंजर इनफार्मेशन सिस्टम लगाया जाएगा
  • सामान लेजाने के लिए ट्रालियां उपलब्ध होंगी
  • एलसीडी स्क्रीन लगायी जाएंगी
-HINDI-