Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Aug 08, 2012 - 03:20:54 AM


Title - हक के लिए गरजे रेल कर्मी 9547214
Posted by : puneetmafia on Aug 08, 2012 - 03:20:54 AM

वरिष्ठ संवाददाता, अमृतसर : केंद्र सरकार व रेल प्रशासन ने दलित विरोधी नीतियों पर लगाम नहीं लगाई तो मजबूरन सैकड़ों रेल कर्मचारियों को आंदोलन की राह पर चलना पड़ेगा। जिसकी जिम्मेदारी केंद्र सरकार व रेल प्रशासन की होगी। मंगलवार को आल इंडिया एससीएसटी रेलवे इंप्लाइज एसोसिएशन शाखा अमृतसर के तत्वावधान में रैली की गई। इसमें भारत सरकार और रेलवे प्रशासन की दलित विरोधी नीतियों को लेकर जमकर आलोचना की गई। इसी के साथ ही रेलवे कर्मचारियों की मुश्किलों को मंच से हल करवाने की जिम्मेवारी पदाधिकारियों ने ली।