Indian Railways News => Topic started by irmafia on Sep 12, 2012 - 18:00:04 PM


Title - स्टेशन पर पार्किंग शुल्क बढ़ेगा
Posted by : irmafia on Sep 12, 2012 - 18:00:04 PM

कार्यालय प्रतिनिधि, जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन परिसर स्थित पार्किंग का टेंडर कर दिया गया लेकिन इसके व्यवस्थित रूप से शुरू होने में अभी 3-4 दिन का वक्त लगेगा। ठेके की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब यह लगभग स्पष्ट हो चुका है कि पार्किग शुल्क में वृद्धि की जाएगी। पहले जहां मोटरसाइकिल रखने के लिए यात्रियों को तीन रुपए देने पड़ते थे, वहीं अब 5 रुपए जेब से ढीली करनी होगी।

गौरतलब हो कि करीब डेढ़ साल बाद पार्किंग के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी की गई। काशीडीह के अनिल कुमार सिंह ने सबसे अधिक कोटेशन डालकर बाजी मार ली और अगले तीन महीने के लिए उन्हें पार्किंग का ठेका देने की प्रक्रिया शुरू की गई है। रेलवे सूत्रों के अनुसार अभी तक उन्होंने निर्धारित रकम जमा नहीं की गई। रकम जमा करने के बाद पार्किंग का ठेका उन्हें सौंप दिया जाएगा। टेंडर के लिए कुल 9 लोगों ने आवेदन फार्म खरीदा था। चार ने टेंडर फार्म जमा किया। सोमवार की शाम शुरू की गई टेंडर प्रक्रिया में तकनीकी कारणों से एक आवेदक का आवेदन निरस्त कर दिया गया। अन्य तीन आवेदकों में सबसे अधिक कोटेशन अनिल कुमार सिंह का 26 लाख 28 हजार का था। पिछले कुछ दिनों से बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के गाड़ियां खड़ी की जा रही थीं।

--------------------

पार्किंग की संभावित दर

अब पहले

कार : 15 रुपये 10

दोपहिया : 5 रुपये 3

टेंपो : 20 रुपये 20