Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Mar 22, 2013 - 12:00:37 PM


Title - सेक्टर-45 के पास बनने वाले आरयूबी को लगे पंख
Posted by : nikhilndls on Mar 22, 2013 - 12:00:37 PM

सुनील गौड़, फरीदाबाद :
मेवला महाराजपुर रेलवे फाटक सेक्टर-45
के पास बनने वाले रेलवे अंडरब्रिज
(आरयूबी) की योजना को पंख लगने लगे है।
हुडा ने ट्रैफिक सर्वे कराने के बाद
आरयूबी की जनरल अरेंजमेंट ड्राइंग
(जीएडी) तैयार कर रेल मंत्रालय को भेज
दी है। मंत्रालय की मंजूरी देने के बाद
हुडा आरयूबी निर्माण के लिए बजट बनाने
का काम शुरू करेगा। इस आरयूबी के बनने से
फरीदाबाद के सेक्टर-45 व 46
की दक्षिण दिल्ली क्षेत्र से नजदीक
की कनेक्टिविटी हो जाएगी।
15 मीटर होगी चौड़ाई
इस आरयूबी को पहले लगभग 10 मीटर
चौड़ा बनाया जा रहा था, लेकिन अब
उसकी चौड़ाई बढ़ा कर 15 मीटर कर
दी गई है। इसके लिए 7-7 मीटर
चौड़ी दो सड़कें बनाई जाएंगी। हुडा ने
वहां पर ट्रैफिक डायवर्ट करने का सर्वे
पिछले महीने शुरू किया था।
आरयूबी बनने से
लाखों लोगों को होगी सहूलियत
आरयूबी की लंबे समय से दरकार थी, लेकिन
किसी कारणवश यह
महत्वाकांक्षी योजना सिरे नहीं चढ़
पा रही थी। इस कारण सेक्टर-21ए,
21सी व 21डी, सेक्टर-45, 46 व अन्य
सेक्टरों के
लोगों को परेशानियों का सामना करना
पड़ रहा है। लोग मजबूरन बड़खल
फ्लाइओवर का प्रयोग करते हुए राष्ट्रीय
राजमार्ग पर पहुंचते हैं, लेकिन अब इस
योजना को पंख लगने लगे हैं। इस आरयूबी के
बनने से लाखों लोगों को फायदा होगा।
चार लाख लोगों के हिसाब से
बनेगा आरयूबी
वर्ष 2007 में मेवला महाराजपुर रेलवे
फाटक का सर्वे किया गया था। उस समय
यहां रोजाना लगभग एक लाख लोग फाटक
से आते-जाते थे, इसलिए भविष्य
की संभावनाओं को देखते हुए
आरयूबी को रोजाना चार लाख लोगों के
इस्तेमाल के मुताबिक मनाया जा रहा है।
आरयूबी निर्माण के समय
नहीं होगी दिक्कत :
कार्यकारी अभियंता
हुडा के कार्यकारी अभियंता भूपेंद्र सिंह
ने बताया कि रेल मंत्रालय व हुडा के
सहयोग से आरयूबी बनाया जा रहा है।
हुडा ने बेहतर कनेक्टिविटी के लिए
आरयूबी बनाने
की योजना को अमलीजामा पहनाने
की प्रक्रिया तेज कर दी है।
आरयूबी निर्माण के कारण किस तरह से
ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा,
उसका सर्वे कर लिया गया है। इसके चलते
आरयूबी निर्माण के दौरान ट्रैफिक
डायवर्ट में किसी तरह की दिक्कत
नहीं होगी।